फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

तीन दिन जिंदगी की रफ्तार को ना....तभी रुकेगा कोरोना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
corona
मुरादाबाद। तीन दिन यानी 25 मार्च तक के लिए मुरादाबाद को लॉक डाउन कर दिया गया है। यानी 72 घंटे जिंदगी की रफ्तार रुकी रहेगी। कोरोना को रोकने के लिए यह जरूरी माना जा रहा है और सरकार ने इसलिए ही यह कड़ा कदम उठाया है। पुलिस प्रशासन को इसके लिए पूरी तरह से मुस्तैद रहने को कहा है। हालांकि इस बार आवश्यक उपभोग की वस्तुओं की दुकानों को लॉक डाउन से छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू को अभूतपूर्व और एतिहासिक सफलता मिली। जनता के इस समर्थन और कोरोना के आगामी खतरे को भांपते हुए मुरादाबाद में अगले तीन दिन लॉक डाउन रहेगा। चूंकि इस शहर में भी एक पॉजिटिव केस मिल चुका है और यहां विदेश से आने वालों की संख्या काफी है। दो सौ से ज्यादा लोगों को तो प्रशासन ने घर पर ही क्वारंटीन कर दिया है। ऐसे में अन्य शहरों के साथ ही मुरादाबाद को भी अगले दिनों के लिए लॉक डाउन करना जरूरी हो गया था। अगले दिन दिन परिवहन साधन पूरी तरह से बंद रहेंगे। न बसें चलेंगी और न ही यात्री रेल गाड़ियां। जनता कर्फ्यू की ही तरह सामान्य बाजार बंद रहेेंगे। ऐसे स्थान जहां भीड़ होती है बंद रहेगी। जनता को केवल आवश्यक कार्य से ही घर से बाहर निकलने की छूट होगी। पुलिस प्रशासन को इसके लिए पूरी तरह से मुस्तैद रहने को कहा है।
विज्ञापन

लॉक डाउन में यह रहेंगी बंदिशें
- आपातकालीन स्थिति को छोड़कर सभी अपने घरों में रहेेंगे
- सार्वजनिक परिवहन पूर्ण रूप से निषिद्घ रहेगा, टैक्सी ऑटो रिक्शा आदि भी बंद (आपातकालीन एवं आवश्यक सेवाओं को छोड़कर)
- सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, दुकानें, शैक्षणिक संस्थान, निजी प्रतिष्ठान, रेस्टारेंट, होटल, कार्यालय, कारखाने, गोदाम बंद रहेंगे
इनके खुलने की रहेगी छूट
- अस्पतालों, हवाईअड्डों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, टर्मिनलों तक खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले मालवाहक वाहनों के संचालन को छूट
- कानून व्यवस्था, न्याय और सुधार सेवाएं
- स्वास्थ्य सेवाएं
- पुलिस, सशस्त्र बल, अर्द्घ सैन्य बल
- बिजली, पानी से संबंधित कार्यालय एवं बिलिंग सेंटर, अग्नि, नागरिक सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाएं
- दवा की दुकान, किराने का सामान, होम डिलीवरी, ई कामर्स
- दैनिक वस्तु आपूर्ति
- पशु चारे की आपूर्ति
- ताजे फल, सब्जी एवं पेय पदार्थों की आपूर्ति
- पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप, गैस एजेंसी
- दूध या डेयरी प्लांट
- अखबार वितरण
- दूर संचार सेवाएं
- बीमा कंपनियां
- बैंक, एटीएम
- स्वास्थ्य संबंधी उपकरण बनाने वाली इकाई
- पोस्ट ऑफिस
- खाद्यान यानी गेहूं चावल से संबंधित आवागमन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed