फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corona chain broken on 119th day in second wave

दूसरी लहर में 119 दिन बाद टूटी चेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Corona chain broken on 119th day in second wave
मुरादाबाद। संक्रमण की सुस्त पड़ी रफ्तार के बीच 119 दिन बाद दूसरी लहर में कोरोना की चेन टूट गई। शनिवार को आई रिपोर्ट में कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। इससे नौ मार्च से 25 जून तक आई रिपोर्ट में हर दिन संक्रमित मरीज पाए। वहीं पहली लहर में कोरोना की चेन 299 दिन बाद टूटी थी।
विज्ञापन

जिले में मार्च 2020 में कोरोना का पहला केस मिला था। इस महीने कोरोना आशंकित 34 मरीजों का सैंपल लिया गया था। जिले में दूसरा पॉजिटिव केस 12 अप्रैल को मिला था। इसके बाद संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया था। सरकारी लैब और प्राइवेट लैब से आरटीपीसीआर और ट्रूनेट सैंपल की आई हर रिपोर्ट में पॉजिटिव केस पाए गए। ये सिलसिला बारह अप्रैल 2020 से तीन फरवरी 2021 तक चलता रहा। बस संक्रमित मरीजों की संख्या घटती बढ़ती रही। लेकिन चार फरवरी को 299 दिन बाद कोरोना संक्रमण की चेन टूट गई थी। ऐसे ही दूसरी लहर में नौ मार्च से 25 जून तक लैब से आई हर रिपोर्ट संक्रमित मरीज मिले। अप्रैल 2021 एक दिन में 1700 से अधिक मरीज मिले। लेकिन शनिवार को जिलेवासियों केलिए राहत भरी खबर रही। सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में कोई नया संक्रमित मरीज नहीं मिला। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या तीस से कम हो गई है।
विज्ञापन

- जिले में संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। इससे संक्रमित मरीजों की संख्या में भी गिरावट आई है। शनिवार को आई रिपोर्ट में कोई नया केस नहीं मिला। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने की जरूरत है। साथ ही मास्क का इस्तेमाल भी जरूरी है। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed