फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Controversy over dancing on DJ

डीजे पर डांस करने के विवाद में मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Controversy over dancing on DJ
अगवानपुर। सिविल लाइन थानाक्षेत्र शेरुआ धर्मपुर में बृहस्पतिवार को डीजे पर डांस करने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि गांव वालों ने बारातियों की लाठी डंडे और बेल्टों से दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की। मारपीट में दूल्हे के भाई समेत कई बाराती घायल हो गए। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर हाथीपुर का मांझरा निवासी अर्जुन की बृहस्पतिवार को बरात शेरुआ धर्मपुर गांव में आई थी। बरात में छोटे हाथी में डीजे और बैंड बाजे की व्यवस्था थी। रोड से बरात की चढ़त हो रही थी। बाराती और गांव के युवक डीजे पर नशे में डांस कर रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। पीड़ितों ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस से मदद मांगी। पीआरपी की गाड़ी तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस कर्मी घायल दूल्हे के भाई राहुल, तहेरा भाई बाबू राम और ताऊ सतपाल को पुलिस चौकी अगवानपुर ले कर आ गई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed