फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   controversy over burial of dead body

कब्रिस्तान में मासूम के शव दफन को लेकर विवाद, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
controversy over burial of dead body
जोया (अमरोहा)। स्थानीय लोगों ने बीस दिन की मासूम का शव कब्रिस्तान में दफन करने इंकार कर दिया जिससे लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पीड़िता पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर विरोध कर रहे लोग कब्रिस्तान से भाग खड़े हुए। बाद में पुलिस ने अपनी मौजूदगी में मासूम के शव को सुपुर्द-ए-खाक कराया। फिलहाल मामले में कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया का है। संभल के असमौली थानाक्षेत्र के गांव मंसूरपुर निवासी मोहम्मद खालिद जोया के मोहल्ला इकबाल नगर प्रथम में किराए पर रहते हैं। मोहम्मद खालिद मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा छह बच्चे हैं। बीस दिन पहले उनकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया था, जो बीमार चल रही थी। शनिवार को अचानक उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर स्थानीय कब्रिस्तान में पहुंचे। लेकिन, यहां एकत्र कुछ लोगों ने बाहरी बताकर शव को दफन कराने के इंकार कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पीड़ित खालिद ने मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर दफन का विरोध कर रहे लोग भाग खड़े हुुए। बाकी बचे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने अपनी मौजूदगी में शव को सुपुर्द-ए-खाक कराया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि कोई बड़ा विवाद नहीं था। यह स्थानीय लोगों को निजी कब्रिस्तान है, इसलिए वह दफन कराने से मना कर रहे थे। लोगों को समझाकर शव को सुपुर्द-ए-खाक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed