फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Contractor dies due to car collision in dense fog

Moradabad News: घने कोहरे में कार की टक्कर से ठेकेदार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Contractor dies due to car collision in dense fog
बिलारी। थाना क्षेत्र में शाहबाद रोड पर धर्मपुर कलां गांव के निकट बुधवार देर रात घने कोहरे के दौरान कार की टक्कर से बाइक सवार ठेकेदार ललित कुमार (26) की मौत हो गई। ललित कुमार अपने परिचित के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

रामपुर जिले में थाना सेफनी के रायपुर मझरा गांव निवासी वीरपाल जाटव का बेटा ललित कुमार जैक मशीन से पुराने मकानों के लिंटर उठाने का काम करता था। बुधवार शाम वह अमरोहा जिले के कस्बा सैदनगली में एक मकान का लिंटर उठाने गया था। काम निपटने में देरी हो जाने पर बुधवार रात लगभग 11 बजे ललित अपने परिचित थाना बिलारी के धर्मपुर कलां गांव निवासी विकास कुमार के साथ बाइक से बिलारी होते हुए वापस अपने गांव जा रहा था। बाइक को स्वयं ललित कुमार चला रहा था।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही ललित की बाइक बिलारी शाहबाद रोड पर धर्मपुर कलां गांव के पास पहुंची तभी अधिक कोहरा होने की वजह से शाहबाद से बिलारी की ओर आ रही कार ने बाइक को रौंद दिया। कार की टक्कर से सड़क पर सिर के बल गिरकर ललित गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसके साथी विकास को मामूली चोटें आईं। घायल ललित को डायल 112 पुलिस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी बिलारी लाया गया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर ललित की हालत गंभीर लगने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने देखते ही ललित को मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे में बाइकसवार ललित की मौत हो जाने की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह उसके परिजन जिला चिकित्सालय पहुंच गए। पुलिस को मीमो के जरिए सूचना मिलने पर बिलारी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक बाइकसवार ललित की अभी शादी नहीं हुई थी। वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed