फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Contract workers' strike ends, vaccination will be done at every center today

संविदाकर्मियों का धरना खत्म, आज हर केंद्रों पर होगा टीकाकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Contract workers' strike ends, vaccination will be done at every center today
मुरादाबाद। सात सूत्री मांगों को लेकर छह दिनों से नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) संविदाकर्मियों का धरना सोमवार को खत्म हो गया। मंगलवार को जिले के हर केंद्र पर टीकाकरण होगा। 310 सत्र में लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

एनएचएम संविदा कर्मियों ने 30 नवंबर को कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए थे। कार्य बहिष्कार सोमवार दोपहर तक जारी रहा। एनएचएम संविदाकर्मियों के कार्य बहिष्कार से टीकाकरण और कोरोना सैंपलिंग समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। इससे देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव के बीच जिले में टीकाकरण और कोरोना की जांच घट गई थीं। वहीं, शहर के अरबन पीएचसी की ओपीडी सेवाएं भी ठप हो गईं थी।
विज्ञापन

शहर के चार केंद्रों पर ही लोगों का टीकाकरण हो सका। सोमवार दोपहर बाद एनएचएम संविदा कर्मियों ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि मंगलवार को जिले के सभी केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। 310 सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगा टीकाकरण
- जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, रेलवे अस्पताल, केंद्रीय पुलिस अस्पताल, मैथोडिस्ट कॉलेज, सीएचसी-पीएचसी और सभी अरबन पीएचसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed