{"_id":"626aed58661b822cc453dad3","slug":"contract-worker-died-due-to-breaking-of-safety-belt-while-working-on-electric-pole-bilari-news-mbd4263144186","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल पर काम करते हुए सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटने से गिरे संविदाकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोल पर काम करते हुए सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटने से गिरे संविदाकर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी (मुरादाबाद)। नगर के मोहल्ला अंसारयान में बृहस्पतिवार की आधी रात लगभग 12 बजे विद्युत लाइन ठीक कर रहे संविदा लाइनमैन की सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूट गया, जिससे गिरकर उसकी मौत हो गई।
बिलारी तहसील के थाना मैनाठेर अंतर्गत खजुरा गांव निवासी आदेश कुमार सिंह (45) बीते लगभग आठ वर्षों से बिलारी विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के रूप में तैनात था। रात करीब 11:30 बजे मोहल्ला अंसारयान में विद्युत पोल से लाइन खराब होने की सूचना मिली। इसपर आदेश कुमार सिंह अपने एक अन्य साथी संविदा कर्मी जीतू सिंह को साथ लेकर लाइन ठीक करने के लिए विद्युत पोल पर चढ़ गया।
जैसे ही विद्युत पोल पर काम शुरू किया, तभी कमर में बंधा हुआ सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूट गया और आदेश सिर के बल सड़क पर नीचे आकर गिरा। सिर में अधिक चोट लगने और मुंह से खून निकलने पर गंभीर हालत में उसको साथी कर्मचारी तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी पर लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बिलारी नगर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता आशीष कुमार यादव भी मौके पर पहुंच गए। मृतक संविदा कर्मी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। वहीं, इस हादसे के बाद पूरे बिलारी नगर में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।