फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Contract worker died due to breaking of safety belt while working on electric pole

विद्युत पोल पर काम करते हुए सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटने से गिरे संविदाकर्मी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Contract worker died due to breaking of safety belt while working on electric pole
बिलारी (मुरादाबाद)। नगर के मोहल्ला अंसारयान में बृहस्पतिवार की आधी रात लगभग 12 बजे विद्युत लाइन ठीक कर रहे संविदा लाइनमैन की सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूट गया, जिससे गिरकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बिलारी तहसील के थाना मैनाठेर अंतर्गत खजुरा गांव निवासी आदेश कुमार सिंह (45) बीते लगभग आठ वर्षों से बिलारी विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के रूप में तैनात था। रात करीब 11:30 बजे मोहल्ला अंसारयान में विद्युत पोल से लाइन खराब होने की सूचना मिली। इसपर आदेश कुमार सिंह अपने एक अन्य साथी संविदा कर्मी जीतू सिंह को साथ लेकर लाइन ठीक करने के लिए विद्युत पोल पर चढ़ गया।
विज्ञापन

जैसे ही विद्युत पोल पर काम शुरू किया, तभी कमर में बंधा हुआ सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूट गया और आदेश सिर के बल सड़क पर नीचे आकर गिरा। सिर में अधिक चोट लगने और मुंह से खून निकलने पर गंभीर हालत में उसको साथी कर्मचारी तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी पर लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बिलारी नगर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता आशीष कुमार यादव भी मौके पर पहुंच गए। मृतक संविदा कर्मी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। वहीं, इस हादसे के बाद पूरे बिलारी नगर में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed