{"_id":"5eb519c98ebc3e90a833294b","slug":"constable-ghulam-ghaus-shares-his-experience-after-defeating-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: कोरोना को हराकर घर लौटे पत्थरबाजों को पकड़ने वाले सिपाही, सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: कोरोना को हराकर घर लौटे पत्थरबाजों को पकड़ने वाले सिपाही, सुनाई आपबीती
Fri, 08 May 2020 02:05 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 08 May 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना को मात देकर घर लौटे मुरादाबाद के सिपाही गुलाम गौस ने कहा बीमारी तो खतरनाक है, लेकिन हम सावधानी बरतें और लोगों के संपर्क में न आएं तो इसे भी हराया जा सकता है। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है और आप हौसला बनाए रखते हैं तो आपकी जीत पक्की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मेरे विभाग के 100 से ज्यादा पुलिस कर्मियों के सैंपल जांच को भेजे गए थे, लेकिन केवल मेरी ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बावजूद भी मैंने अपना मनोबल नहीं गिरने दिया।
विज्ञापन
मेरे परिवार, रिश्तेदार, विभाग के लोग और यार दोस्तों ने मुझसे फोन पर लगातार बात की और सभी ने मेरा हौसला बढ़ाया। इसके अलावा डॉक्टर और उनके स्टाफ भी बेतहर ढंग से इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
क्वारंटाइन में समय पर दवाइयां और खाना-पीना मिला। मैंने अपने मन मस्तिष्क में नकारात्मक विचारों को जगह नहीं दी। इसका नतीजा रहा है कि मेरी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई।
पत्थरबाजी के आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में शामिल थे गुलाम गौस
कोरोना को मात देने वाले गुलाम मूल रूप से बरेली निवासी हैं। वह 2018 बैच के सिपाही हैं। गुलाम की तैनाती नागफनी थाने की बंगला गांव पुलिस चौकी पर है। 15 अप्रैल को नवाबपुरा में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला हुआ था।
इसके बाद आरोपियों की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में सिपाही गुलाम गौस भी शामिल थे। गुलाम इन आरोपियों को जेल तक छोड़ने भी गए थे। पत्थरबाजी के पांच आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाए थे।
इसके बाद नागफनी थाने की पुलिस को क्वारंटीन किया गया था। सभी के सैंपल लिए गए थे। रिपोर्ट में गुलाम गौस में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब गुलाम गौस की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
अभी होम क्वारंटीन रहेंगे गुलाम गौस
आईसीयू वार्ड में 15 दिन रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब वह अपने घर में ही होम क्वारंटाइन रहेंगे। गुलाम का कहना है कि जब इतना वक्त बीत गया तो बाकी समय भी बीत ही जाएगा। वह मोबाइल और किताबें पढ़कर समय बीता रहे हैं।