{"_id":"5b12fedd4f1c1bf46e8b5e24","slug":"constable-commited-suicide-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएस के एएसपी के बाद मुरादाबाद में सिपाही ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएस के एएसपी के बाद मुरादाबाद में सिपाही ने की आत्महत्या
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
खुद को गोली मारी
- फोटो : demo pic
सिपाही सुरेंद्र (28) की आत्महत्या के मामले में उसकी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ शनिवार रात को पाकबड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि पत्नी, सास, ससुर और साले ने सिपाही को आत्महत्या के लिए मजबूर किया था, जिस वजह से उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
गुरैठा गांव में रहने वाली कृष्णा देवी ने बताया कि उनके बेटे सुरेंद्र की शादी अमरोहा के कोराला गांव में रहने वाली प्राची से हुई थी। सुरेंद्र सिपाही था, वह बदायूं में तैनात था। अप्रैल माह में पिता की बरसी पर खुद को तमंचे से गोली मारकर सुरेंद्र ने आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि उसकी पत्नी शादी के बाद मायके रहने लग गई थी। बेटे सुरेंद्र की पत्नी प्राचीऔर उसके पिता जयविंद्र, मां सविता, साले बिटटू पर सुरेंद्र को प्रताड़ित करने का आरोप कृष्णा देवी ने लगाया है।
एसएचओ पाकबड़ा विवेक शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तफ्तीश के बाद कार्रवाई की जाएगी।