{"_id":"62619dc6a5a4765e68520f42","slug":"constable-accuses-husband-of-making-obscene-photo-viral-moradabad-news-mbd425502832","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने लगाया पति पर अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने लगाया पति पर अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सिपाही ने अपने पति के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसपर अश्लील फोटो वायरल करता है। परिजनों की अश्लील फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में भी शेयर करता है। उसको और उसके परिवार को समाज में बदनाम करने की धमकी देता है।
पुलिस के मुताबिक अमरोहा की रहने वाली युवती यूपी पुलिस में सिपाही है। उसकी शादी बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद के हथौड़ी थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। हाल में पति दिल्ली में रहता है। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद महिला सिपाही से उसका पति अभद्र व्यवहार करने लगा था। जिससे सिपाही परेशान रहने लगी। कुछ दिन बाद ही पति ने पत्नी सिपाही को घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला सिपाही ने न्यायालय में पति से तलाक के लिए वाद दायर कर दिया। आरोप है कि अब पति ने महिला सिपाही और उसके परिवार वालों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करता है। इतना ही नहीं सिपाही की बहन और भाइयों की फोटो भी गंदी टिप्पणी के साथ वायरल करता है। सिपाही के परिजनों ने कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन उसका रवैया नहीं सुधरा। वह सिपाही और उसके परिजनों को समाज में बदनाम करने की धमकी देता है। सिपाही और उसके परिवार वालों की अश्लील फोटो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप में भी शेयर कर रहा है। पीड़ित सिपाही ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति अतुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।