{"_id":"66303031fcf60e1055029624","slug":"consent-not-received-for-fuel-station-at-airport-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-391430-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad Airport: हवाई अड्डे पर फ्यूल स्टेशन के लिए नहीं मिली सहमति, जून में उड़ान शुरू कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad Airport: हवाई अड्डे पर फ्यूल स्टेशन के लिए नहीं मिली सहमति, जून में उड़ान शुरू कराने की तैयारी
Tue, 30 Apr 2024 05:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:11 AM IST
सार
मुरादाबाद एयरपोर्ट पर फ्यूल स्टेशन बनाने की अनुमति डीजीसीए ने नहीं दी है। इसके साथ ही उड़ान शुरू होने पर भी संशय मंडराने लगा है। अधिकारियों का कहना है कि हवाई सेवा जून के मध्य तक शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
मुरादाबाद एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी उड़ान
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
डीजीसीए ने एचपीसीएल कंपनी को एयरपोर्ट पर फ्यूल स्टेशन बनाने की अनुमति नहीं दी है। इस कारण उड़ान का पेंच अटका है। विमानन कंपनी फ्लाई बिग ने उड़ान के लिए तैयार होने का दावा किया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि फ्यूल का प्रबंध होते ही उड़ान शुरू कर दी जाएगी। हवाई अड्डे को पिछले सप्ताह सिक्योरिटी वेटिंग का प्रमाण पत्र मिल चुका है। मई में लाइसेंस का नवीनीकरण भी हो जाएगा।
विज्ञापन
जून में चुनाव परिणाम के बाद यहां से उड़ान शुरू करने की तैयारी है। हालांकि इसके लिए फ्यूल स्टेशन होना अनिवार्य है। एएआई का कहना है कि यदि फ्यूल स्टेशन नहीं बनता है तो टैंकर से ईंधन से व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन जानकारी लेने वाले उपभोक्ताओं को भी कंपनी यही जानकारी दे रही है कि मई में शेड्यूल अपडेट हो जाएगा। मुरादाबाद से उड़ान संबंधी जानकारी वेबसाइट से मिल सकेंगी। फिलहाल मुरादाबाद हवाई अड्डे का नाम वेबसाइट पर जोड़ा नहीं गया है।
एयरपोर्ट मैनेजर श्याम सुंदर महला ने बताया कि एचपीसीएल कंपनी को फ्यूल स्टेशन स्थापित करने की अनुमति नहीं मिली है। डीजीसीए ने आवेदन खारिज भी नहीं किया है। जून में ही उड़ान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।