फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress leader Sachin Chaudhary released from jail

कांग्रेस नेता सचिन चौधरी जेल से हुए रिहा, लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Sat, 23 May 2020 04:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 23 May 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Sachin Chaudhary released from jail
जेल से रिहा हुए सचिन चौधरी - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में अमरोहा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सचिन चौधरी को 41 दिन बाद जिले से बाहर आए। सचिन चौधरी को अमरोहा पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


सचिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप था। पुलिस ने उनपर 124A एवं अन्य संबंधित 11 धाराओं में FIR दर्ज कर जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन


अब सचिन चौधरी 41 दिनों बाद जेल से छूटकर अपने घर पहुंचे हैं। वहीं, सचिन चौधरी ने बताया कि हाईकोर्ट ने केस का ट्रायल चलने तक उनके सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 29 अप्रैल को अमरोहा के दो नाबालिग बच्चों ने अपने पिता की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। इसमें कहा गया था कि इनके पिता कांग्रेस नेता सचिन चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोरोना महामारी से निपटने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।  

याचिका में दावा किया गया था कि अमरोहा पुलिस ने 11 अप्रैल को सचिन चौधरी के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने को लेकर एक एफआईआर दर्ज की थी। इसमें कोरोना वायरस से लड़ने के लिए राज्य द्वारा उठाए गए कदमों पर सवाल उठाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed