{"_id":"61ba3f77f3372b120f108ca3","slug":"congress-53-ticket-contenders-will-make-5-30-lakh-members-moradabad-news-mbd412763528","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस: टिकट के 53 दावेदार बनाएंगे 5.30 लाख सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस: टिकट के 53 दावेदार बनाएंगे 5.30 लाख सदस्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाएगी। कांग्रेस से टिकट के 53 दावेदार 5.30 लाख सदस्य बनाएंगे। टिकट के हर आवेदकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में दस-दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है।
बुधवार को कांग्रेस जिला कार्यालय पर टिकट के आवेदकों की बैठक बुलाई गई, जिसमें छह विधानसभा क्षेत्रों से टिकट के लिए आवेदन करने वाले 53 दावेदार पहुंचे। प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी सचिन चौधरी, प्रदेश सचिव चौधरी सुखराज सिंह ने कहा कि टिकट के लिए आवेदन करने वालों को अपनी अपनी विधानसभा क्षेत्रों में दस-दस हजार सदस्य बनाना होगा।
आवेदकों को अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के साथ जनसंपर्क और सदस्यता अभियान चलाना है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सभी आवेदकों के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि प्रियंका गांधी के संघर्षों एवं मेहनत से प्रदेश में पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। जिले में सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया जाएगा। आमजन को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। सभा का संचालन अफ जल साबरी ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, आनंद मोहन गुप्ता, नदीम अंसारी, अफ सर अंसारी, हाजी सगीर, राजेंद्र वाल्मीकि, अमित पांडे, एहसान खान, बग्गा चौधरी, पुष्पेंद्र कुमार चौहान, राजू विश्नोई, विशाल राज, विनोद गुंबर, डॉ. शकील अहमद, गंगाराम शर्मा, मोहम्मद अब्बास अंसारी आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसी आज करेंगे प्रदर्शन
मुरादाबाद। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को तत्काल पद से हटाने की मांग को लेकर कांग्रेसी गुरुवार को प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश नेतृत्व ने सूबे के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं। इसमें पूर्व जनप्रतिनिधियों समेत जिला-महानगर कमेटी, फ्रंटल संगठनों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक कल
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को बरेली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इसमें बरेली, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल जिले के विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। बैठक में कमेटी सदस्य सांसद दीपेंद्र हुड्डा, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम मौजूद रहेंगे।