फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Condition of two women worsened during sterilization

Moradabad News: नसबंदी के दौरान दो महिलाओं की हालत बिगड़ी, बीच में रोका शिविर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Condition of two women worsened during sterilization
कांठ (मुरादाबाद)। महिला चिकित्सक की नादानी के कारण कांठ सीएचसी में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान दो महिलाओं की हालत बिगड़ गई। दोनों महिलाओं को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं नसंबदी शिविर को भी बीच में ही रोकना पड़ा। सोमवार को शिविर में 11 महिलाओं के ऑपरेशन होने थे।
विज्ञापन


पिछले शिविरों में जिला मुख्यालय से नसबंदी ऑपरेशन के लिए टीम आती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। सीएचसी पर तैनात महिला चिकित्सक को शिविर में पंजीकृत 11 महिलाओं की नसबंदी के लिए लगाया गया। चिकित्सक ने करीब एक बजे से ऑपरेशन शुरू किए। पहली दो महिलाओं के ही केस में निर्धारित समय से अधिक लग गया और वह नसबंदी नहीं कर पाईं। इस बीच दोनों महिलाओं की हालत बिगड़ गई। महिलाओं के साथ आई आशाओं के भी हाथ पांव फूल गए, उन्होंने इसे लेकर नाराजगी भी जताई। दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया। शिविर रुकने से अन्य महिलाएं भी अपने घर लौट गईं। जिला अस्पताल में दोनों महिलाओं की हालत में सुधार है।
विज्ञापन


ट्रेनिंग के बावजूद डॉक्टर नहीं कर पाईं ऑपरेशन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ में जिन महिला चिकित्सक द्वारा नसबंदी के दौरान महिलाओं की हालत बिगड़ी है, वह चिकित्सक मेरठ से ट्रेनिंग लेकर आई हैं। सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राघो कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दो बार से नसबंदी कैंप जिले से आने वाली टीम के न आने के कारण आयोजित नहीं हो पाए थे। सीएचसी पर तैनात महिला चिकित्सक को ट्रेनिंग के बाद नसबंदी ऑपरेशन करने का प्रमाणपत्र मिला है। इसके कारण सोमवार को उन्होंने खुद ही ऑपरेशन करने के लिए कहा था। यदि वह कहतीं कि ऑपरेशन नहीं कर पाएंगी, तो जिला मुख्यालय से टीम बुलाई जाती। केस बिगड़ने के बाद महिला डॉक्टर किसी से बिना कुछ बताए चुपचाप अस्पताल से चलीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कांठ सीएचसी में नसबंदी ऑपरेशन में अधिक समय लग गया। नशे का असर खत्म होने पर महिलाओं को परेशानी हुई थी। जिला अस्पताल में दोनों की हालत में काफी सुधार है। बुधवार को उनकी छुट्टी कर दी जाएगी। महिला डॉक्टर को भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article