{"_id":"62bf58a815bd4b6c26600145","slug":"complaint-of-dowery-for-resturant-oprator-city-news-mbd4332653198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में फंसा रेस्टोरेंट संचालक का परिवार, मुकदमा दर्ज के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में फंसा रेस्टोरेंट संचालक का परिवार, मुकदमा दर्ज के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। शहर के एक रेस्टोरेंट संचालक का परिवार दहेज उत्पीड़न के मामले में फंस गया है। संचालक की पत्नी ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और जेठ पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गलशहीद थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि मुगलपुरा थानाक्षेत्र निवासी रेस्टोरेंट संचालक से तीन दिसंबर 2020 को उसकी शादी हुई थी। पति के गलशहीद क्षेत्र में दो रेस्टोरेंट हैं। महिला का आरोप है कि शादी में मिले दहेज से पति और ससुराल वाले नाखुश थे। इसके बाद उन्होंने पचास लाख रुपये और एक बीएमडब्ल्यू कार की मांग शुरू कर दी थी। एक दिन पति उसे दिल्ली रोड स्थित एक होटल में ले गया। आरोप है कि वहां कोल्डड्रिंक में शराब पिलाकर पिला दी और वीडियो बना लिया। जिसे बाद में परिवार के लोगों को दिखाया।
महिला ने आरोप ने लगाया कि 25 फरवरी 2021 को जेठ ने दुष्कर्म की कोशिश की। इसकी शिकायत करने पर ससुराल वालों ने उसे ही डांट फटकार लगाई। रामनगर में भी महिला को डूबाने का प्रयास किया गया। 3 अप्रैल 2021 को पति, ससुर, जेठ, दो देवर, जेठानी, ननद ने उसके सारे जेवर छीन लिए और घर से निकाल दिया। एसएसपी ने एसपी सिटी को केस दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।