फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Complaint against BSNL general manager and deputy general manager

बीएसएनएल के जीएम और डीजीएम समेत तीन के खिलाफ परिवाद दायर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Complaint against BSNL general manager and deputy general manager
मुरादाबाद। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में बीएसएनएल के महा प्रबंधक और उप महा प्रबंधक समेत तीन अधिकारियों के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। बीएसएनएल के एक अधिकारी ने अपने अधिवक्ता के जरिये परिवाद दायर कराया है।
विज्ञापन

रामगंगा विहार टेलीफोन कालोनी निवासी अशोक कुमार राना बीएसएनएल में उप मंडलीय अभियंता के पद पर तैनात हैं। इनकी तैनाती मुरादाबाद में ही है। उन्होंने अपने अधिवक्ता दिनेश चंद्र पाठक के जरिये बीएसएनएल के महा प्रबंधक संजय प्रसाद, उप महा प्रबंधक भुवनेश कुमार शर्मा और ब्रज भूषण के खिलाफ परिवाद दायर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वादी को ईबी ब्रंाड वैंड एफटीटी एवं एसएसए में ब्रंाड वैंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कार्य करने के लिए स्टाफ कम है। वादी ने आरोप लगाया कि उसे तरह तरह से अधिकारियों द्वारा परेशान किया जा रहा है। कहा है कि वह त्याग पत्र देकर आत्महत्या कर लेगा। वादी के अधिवक्ता ने बताया कि अदालत में परिवाद दायर हो गया है। इस मामले में चार अगस्त में वादी के बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed