फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Commission will review election preparations on March 1

Moradabad News: चुनाव की तैयारियों की आयोग एक मार्च को करेगा समीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Commission will review election preparations on March 1
मुरादाबाद। केंद्रीय चुनाव आयोग एक मार्च को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में जिले के कार्यों की समीक्षा लखनऊ में करेगा। जिले के अधिकारियों से मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता, ईवीएम की उपलब्धता और फोर्स की मांग के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा लखनऊ में आयोग के अधिकारी एक मार्च को करेंगे। जिले में आयोग के निर्देश पर चुनाव की लगभग सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। मतदाता सूची को कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन देख सकता है। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के पास सूची भी मिल जाएगी। यदि मतदाता सूची में नाम नहीं हैं तो फार्म छह भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इस मामले में ईवीएम और वीवीपैट का निरीक्षण पूरा कर लिया गया है। मतदान केंद्रों का सत्यापन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कर चुके हैं। एडीएम प्रशासन ने बताया कि चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने फोर्स की मांग, ईवीएम, वीवीपैट की उपलब्ध सहित अन्य कार्यों की जानकारी आयोग को भेजी गई है। इस मामले में आयोग के अधिकारियों के निर्देश पर ही तब्दीली और सुधार किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में बढ़े 69 हजार मतदाता
जिले में पहले कुल मतदाताओं की संख्या 23 लाख 73 हजार, 436 थी। विशेष पुनरीक्षण अभियान की समाप्ति के बाद वर्तमान में मतदाताओं की संख्या बढ़कर कुल 24 लाख 42 हजार 843 हो गई है। इस प्रकार जिले में कुल 69 हजार 407 मतदाता बढ़े हैं। पुनरीक्षण अभियान के दौरान एक लाख 30 हजार 285 नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। मतदाता सूची से 62 हजार 866 मतदाताओं के नाम अलग-अलग कारणों के चलते हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 45 हजार हुई

18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या पहले 29 हजार 737 थी। अभियान के दौरान नए मतदाताओं की संख्या डेढ़ गुना बढ़कर 45,899 हो गई है। मतदाताओं की संख्या बढ़ाने में बीएलओ ने बेहतर कार्य किए हैं। कुल मतदाताओं में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं का अनुपात पहले 1.25 था, जो वर्तमान में बढ़कर 1.87 हो गया है।



लिंगानुपात में हुई बढ़ोतरी
डीएम ने बताया कि पहले महिला मतदाताओं की संख्या 11 लाख 4303 थी। लिंगानुपात एक हजार पर 870 था। विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान महिला मतदाताओं की संख्या बढ़कर 11 लाख 46 हजार 14 हो गई है। अब 1000 पुरुष के समानांतर 884 महिलाएं हो गई हैं।



दिव्यांग मतदाताओं की संख्या बढ़ी

जिले में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या पहले 13 हजार 97 थी। अभियान के दौरान दिव्यांगों को मतदाता बनाने के लिए कैंप लगाए गए। अब दिव्यांग मतदाताओं की कुल बढ़कर 16 हजार 696 हो गई है।





ट्रांसजेंडर मतदाता बनाए गए

जिले में ट्रांसजेंडर एवं सेक्स वर्कर के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर उनको मतदाता के रूप में पंजीकृत किया। अभियान के दौरान कुल 1593 सेक्स वर्कर मतदाता बनाए गए। पहले 1566 मतदाताओं का पंजीकरण था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed