फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   commisor told that industry esablished fast in state

प्रदेश ने उद्योगों की स्थापना तेजी के हो रही- मंडलायुक्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
commisor told that industry esablished fast in state
मुरादाबाद। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार ने दावा किया कि देश और प्रदेश में तेजी से उद्योगों की स्थापना हो रही है। उद्योगपतियों की सहूलियत के लिए यहां कच्चा माल, प्राकृतिक संसाधन, आवागमन, एकल खिड़की योजना सहित अन्य प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। व्यवसायियों के धन और जन को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत कानून व्यवस्था है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश और प्रोत्साहन नीति के चलते मेक इन यूपी को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने श्रम, भूमि आवंटन, संपत्ति रजिस्ट्रेशन, पर्यावरणीय अनुमोदन, कर भुगतान आदि क्षेत्रों में रिकार्ड 500 से अधिक सुधार लागू किए गए हैं। औद्योगिक विकास के लिए 40 विभागों के 1400 से अधिक अनुपालन निरस्त किए गए हैं। 29 विभागों में 349 सेवाएं आनलाइन उपलब्ध हैं। साथ ही स्टार्ट अप नीति, ईज आफ डूइंग बिजनेस, एक जनपद एक उत्पाद की नीति के चलते यहां काफी संख्या में उद्योगों की स्थापना हो रही है। प्रदेश में निर्मित हो रहे एक्सप्रेस वे के किनारों पर 22 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। इन जमीनों पर भी औद्योगिक पार्कों की स्थापना हो रही है। सरकार ने भूमि को गैर कृषि घोषित करने के लिए 45 दिनों के भीतर आवेदन निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। कृषि भूमि को खरीदने के लिए राजस्व संहिता संशोधित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed