फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   colonel badhwar reached morodabad

150 किमी. दौड़कर मुरादाबाद पहुंचे कर्नल बधवार, 750 किमी. का लक्ष्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
colonel badhwar reached morodabad
मुरादाबाद। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर कर्नल कृष्ण सिंह बधवार ने 750 किमी. दौड़ का संकल्प लिया है। शुक्रवार सुबह 06 बजे वह 150 किमी. दौड़ पूरी कर मुरादाबाद पहुंचे। इस दौरान 23 और 24वीं बटालियन एनसीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों और कैडेट्स ने उनका स्वागत गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कांठ रोड पर किया। कर्नल बधवार 90 यूपी बटालियन एनसीसी बलिया के कमान अधिकारी हैं।
विज्ञापन

750 किमीं दौड़ का संकल्प लेकर उन्होंने 6 अगस्त को इंडिया गेट दिल्ली से दौड़ना शुरू किया। विभिन्न स्थानों से होते हुए यह दौड़ 15 अगस्त को लखनऊ में समाप्त होगी। दिल्ली से लखनऊ की दूरी तकरीबन 587 किमी. है लेकिन, कर्नल केएस बधवार कुछ अतिरिक्त स्थानों से होते हुए 750 किमी. की दूरी तय करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 75 किलोमीटर दौड़ने का लक्ष्य बनाया है। आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए उन्होंने यह संकल्प लिया है। इस मौके पर 23 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल सचिन रस्तोगी ने कैडेट्स को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। इस मौके पर कमान अधिकारी समेत मेजर राजीव ढल, राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य तबुज्जल अफजाल, कैप्टन दीपक भारद्वाज, फर्स्ट ऑफिसर मंजूर अहमद, जय गोपाल, आफताब अहमद, 23 बटालियन के सूबेदार मेजर जगवंत सिंह, 24 बटालियन के सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह और कैडेट्स ने उनके साथ एक किमी दौड़कर आगे की यात्रा के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed