मुरादाबाद में भीषण हादसा: कैंटर-बस की टक्कर में 10 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा हाईवे पर कुंदरकी थाना इलाके में नानपुर की पुलिया के पास शनिवार सुबह कैंटर और बस की टक्कर हो गई। हादसे में10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों वाहनों के बाद तीसरा वाहन भी इनमें आकर टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि ओवरटेक करने पर यह हादसा हुआ।
पुलिस के मुताबिक, एक निजी बस कुंदरकी से यात्रियों को लेकर मुरादाबाद जा रही थी। बस जैसे ही नानपुर पुलिया के पास पहुंची तभी सामने से आई कैंटर ने बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में कैंटर पलट गई, जबकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
इसी दौरान एक तीसरा वाहन भी बस से आकर टकरा गया। पुलिस के मुताबिक अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 20 लोगों को उपचार के लिए कुंदरकी के सरकारी अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसएसपी प्रभाकर समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद जिला अस्पताल में घायलों को देखने पहुंचे और उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में लगी है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन के जरिए वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे किया और यातायात चालू करा दिया गया है।
#UPDATE: Death toll in Moradabad road accident rises to 10, around 10 injured. SSP says, "Forensic team is here, resuce almost complete. 3 vehicles collided with each other. Eyewitnesses tell us that it was a case of overtaking."
— ANI UP (@ANINewsUP) January 30, 2021
Accident took place at Moradabad–Agra highway. pic.twitter.com/6UNK1xLSke
सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए।
सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की की सहायता की घोषणा की।
Moradabad road accident: Chief Minister Yogi Adityanath announces an ex-gratia of Rs 2 Lakhs each to the kin of the deceased and Rs 50,000 each to the injured. He has also directed the officials that adequate medical treatment be made available to the injured.
— ANI UP (@ANINewsUP) January 30, 2021