फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   10 killed in road accident on UP Agra-Moradabad highway, CM announces ex-gratia for kin of deceased

मुरादाबाद में भीषण हादसा: कैंटर-बस की टक्कर में 10 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Sat, 30 Jan 2021 11:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Jan 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
10 killed in road accident on UP Agra-Moradabad highway, CM announces ex-gratia for kin of deceased
मुरादाबाद आगरा हाईवे पर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसपी ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन


आगरा हाईवे पर कुंदरकी थाना इलाके में नानपुर की पुलिया के पास शनिवार सुबह कैंटर और बस की टक्कर हो गई। हादसे में10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों वाहनों के बाद तीसरा वाहन भी इनमें आकर टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि ओवरटेक करने पर यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, एक निजी बस कुंदरकी से यात्रियों को लेकर मुरादाबाद जा रही थी। बस जैसे ही नानपुर पुलिया के पास पहुंची तभी सामने से आई कैंटर ने बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में कैंटर पलट गई, जबकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान एक तीसरा वाहन भी बस से आकर टकरा गया। पुलिस के मुताबिक अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 20 लोगों को उपचार के लिए कुंदरकी के सरकारी अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसएसपी प्रभाकर समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद जिला अस्पताल में घायलों को देखने पहुंचे और उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। 

डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में लगी है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन के जरिए वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे किया और यातायात चालू करा दिया गया है।
 

सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

हादसे में मारे गए छह लोगों की पहचान हो गई है। इनमें कमरुद्दीन पुत्र रफीउद्दीन (36) निवासी जुम्मा ढकिया कुंदरकी, फिरोज पुत्र बब्बन (35) निवासी काली मस्जिद कुंदरकी, गुलाम मोहम्मद पुत्र मेंहदी हसन (30) निवासी टंकी के पास कुंदरकी, रिजवान पुत्र आशक हुसैन (35) निवासी कायस्थान मोहल्ला कुंदरकी, जितेंद्र पुत्र महेश निवासी गोविंद नगर थाना कटघर और रिजवान पुत्र सददन (20) निवासी कुंदरकी, बस चालक करन सिंह (40) पुत्र बुद्धिसेन निवासी सफीलपुर बिलारी, क्लीनर-विशाल पुत्र मुकेश सुलडी समशाबाद फर्रुखाबाद, अशोक (32) पुत्र रामसरन निवासी पीपली बीलारी, राजवीर पुत्र लाखन तेवर पट्टी उर्फ काजीपुरा कुंदरकी शामिल हैं। 

हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए। 
सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की की सहायता की घोषणा की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed