फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Collectorate by locking the office

कार्यालय में तालाबंदी कर कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने दिया धरना, ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Collectorate by locking the office
एसडीएम प्रतापगढ़ ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने प्रांतीय आह्वान पर कार्यालयों में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन एडीएम (सिटी) को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर कलक्ट्रेट के सभी कर्मचारी कार्यालयों में तालाबंदी कर कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों ने सभा भी की। जिसमें जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रतापगढ़ के एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव ने लालगंज तहसील के वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार शर्मा की पहले जमकर पिटाई की। हालत बिगड़ने के बाद जब उसे लेकर लोग अस्पताल पहुंचे तो वहां पहुंच कर एसडीएम ने उसकी छाती व गला दबाया। जिससे दो अप्रैल की शाम कर्मचारी की मौत हो गई। इस मामले में एसडीएम के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया गया है, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारी के कार्य में कोई कमी भी थी तो उसे पीटने का अधिकार एसडीएम को नहीं है। इस घटना के बाद से पूरे प्रदेश के कर्मचारी भयभीत हैं और अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मृत कर्मचारी को न्याय दिलाने के लिए संगठन आंदोलन करता रहेगा।
विज्ञापन

बाद में सभी ने एडीएम (सिटी) आलोक कुमार को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिसमें आरोपी ज्ञानेद्र विक्रम सिंह यादव को तत्काल गिरफ्तार किए जाने, उन्हें सेवा से बर्खास्त करने, मृतक सुनील कुमार शर्मा के आश्रितों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने तथा मृत कर्मचारी के परिवार के आश्रितों को तत्काल सेवायोजित किए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा, जिला मंत्री गोपी कृष्ण, नावेद सरताज सिद्दीकी, विनोद कुमार सिंह, श्रवण कुमार, उदयराज, मंजुला सक्सेना समेत कलक्ट्रेट के लगभग सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed