{"_id":"630665ccdfe3025119236582","slug":"cmo-inspected-tanda-chc-tanda-news-mbd4388162156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने टांडा सीएचसी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने टांडा सीएचसी का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई मातृत्व सुरक्षित प्रसव योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रम की जांच करने सीएचसी पहुंचे सीएमओ ने परिसर में गंदगी पर नाराजगी जताई। बगैर सूचना के गायब मिले लैब टेक्नीशियन तथा दवाओं की उपलब्धता की सही जानकारी न देने पर फार्मासिस्ट को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका जवाब तलब करने के आदेश चिकित्साधीक्षक को दिए।
हर माह की 9 और 24 तारीख को मातृत्व सुरक्षित प्रसव योजना के अंतर्गत हर सीएचसी में गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण जांच कर उन्हें जरूरी निर्देश और दवा उपलब्ध कराई जाती है। जिसकी जांच करने के लिए दिन में साढ़े ग्यारह बजे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह टांडा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से उनको अस्पताल द्वारा दी जा रही सुवाधिओं के बारे में विस्तृत जानकारी की। इस दौरान उन्हें पता चला कि अस्पताल में तैनात लैब टेक्नीशियन मयंक ठाकुर बगैर सूचना के गैरहाजिर हैं। उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ राजीव चंदेल से लैब टेक्नीशियन को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के आदेश दिए। इसके बाद वह दवाओं की जांच करने पहुंचे तो अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट द्वारा दवाओं की पूरी सूची सीएमओ को उपलब्ध नहीं कराई गई। इस पर उन्होंने उसे नोटिस जारी करने के आदेश दे दिए। इस दौरान अस्पताल की सफाई व्यवस्था और कोल्ड चैन के रखरखाव में भी लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द अस्पताल को व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए। सीएमओ डॉ एसपी सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नही की जाएगी। सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए गए है की वो जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार करे।