फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CM stayed in the city for two hours, people of the city struggled with jam for four hours

दो घंटे शहर में रहे सीएम, चार घंटे जाम से जूझे शहर के लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
CM stayed in the city for two hours, people of the city struggled with jam for four hours
फवारा चौराहा पर लगा जाम में फसे वाहन। संवाद - फोटो : CITY
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग कर रोके गए यातायात के चलते शहर की लगभग सभी सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम शहर के बीच स्थित पुलिस लाइन और पुलिस अकादमी में था लिहाजा उस ओर जाने वाले लगभग सभी रास्तों पर मुख्यमंत्री के आगमन समय से करीब आधा घंटा पहले से ही लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी। वाहनों को भी शहर के अंदर जाने से पहले ही रोक दिया गया। इसके चलते तमाम जरूरतमंद लोगों को पैदल ही अपना सामान आदि लेकर आना-जाना पड़ा।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री को पुलिस लाइन सुबह करीब साढ़े नौ बजे पहुंचना था। लिहाजा सुबह करीब नौ बजे से ही फव्वारा चौक से पीलीकोठी, पुलिस लाइन जाने वाले मार्ग पर यातायात बैरिकेडिंग कर रोक दिया गया। फव्वारा चौक, मुरादाबाद क्लब, रेलवे कालोनी की ओर से आने वाले यातायात को भी रोक दिया गया। इसके चलते फव्वारा चौक से लेकर लोकोशेड पुल तक, फव्वारा चौक से लेकर रेलवे स्ेटेशन तक और फव्वारा चौक के आसपास वाहनों का जाम लग गया। सिविल लाइंस थाने से पुलिस लाइन जाने वाले मार्ग पर भी लोगों की आवाजाही रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांठ रोड से शहर के भीतर आने वाले वाहनों को भी शहर के भीतर नहीं आने दिया गया। इसके चलते स्कूली बच्चों से लेकर नौकरी पेशा, देहाड़ी श्रमिक व आमजन काफी परेशान रहे। मुख्यमंत्री शहर में करीब 10:03 बजे से 12:08 बजे तक ही शहर में रहे, लेकिन उनके आने से करीब एक घंटे पहले से ही वाहनों को जहां-तहां रोके जाने के कारण ध्वस्त हुई यातायात व्यवस्था सीएम के चले जाने के एक घंटा बाद ही सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed