फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Airport: Preparations for flight service from Moradabad completed, service can start from 25th

Moradabad Airport: मुरादाबाद से उड़ान सेवा की तैयारी पूरी, 25 से शुरू हो सकती है सेवा, योगी ने दिए संकेत

Tue, 20 Feb 2024 03:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 20 Feb 2024 03:24 AM IST
सार

मुरादाबाद एयरपोर्ट से हवाई सेवा सेवा शुरू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है। सेवा शुरू होने के बारे में सीएम योगी संभल में हुई जनसभा में संकेत दे गए हैं। संभव है कि 25 फरवरी को यहां से पहली उड़ान शुरू हो सकती है। 

विज्ञापन
Moradabad Airport: Preparations for flight service from Moradabad completed, service can start from 25th
मुरादाबाद हवाई अड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

25 फरवरी से मुरादाबाद हवाई अड्डे से फ्लाइट शुरू हो सकती है। कल्कि धाम मंदिर के शिलान्यास समारोह में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद से उड़ान बहुत जल्द शुरू होने वाली है। सीएमसी इन शब्दों ने मुरादाबाद के लोगों की उम्मीद बढ़ा दी है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया अपने स्तर से सारी तैयारियां कर चुका है। इसके अलावा विमान सेवा प्रदाता कंपनी बिग चार्ट फ्लाई बिग ने भी व्यवस्थाएं बना ली है। निजी कंपनी का स्टाफ हवाई अड्डे पर तैनात हो चुका है और चेकिंग व्यवस्था के लिए सिस्टम इनस्टॉल कर लिए गए हैं। निजी कंपनी के सुरक्षा अधिकारी और पायलट हवाई अड्डे का जायजा ले चुके हैं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से हाल ही में जारी की गई एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के अनुसार मुरादाबाद, आजमगढ़, अलीगढ़, चित्रकूट और श्रावस्ती एयरपोर्ट का उद्घाटन 25 फरवरी को होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक साथ वर्चुअल माध्यम से पांचों हवाई अड्डों का उद्घाटन करें। वहीं एएआई के अधिकारियों का कहना है कि 25 फरवरी की प्रस्तावित तारीख जरूर मिली है, इसके अनुसार व्यवस्थाएं भी बना ली गई हैं लेकिन शासन की ओर से आदेश मिलना बाकी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed