फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   clinic seal

अपंजीकृत तीन डॉक्टर के क्लीनिक और अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
clinic seal
मुरादाबाद। बिलारी में बिना पंजीकरण चिकित्सा करने वाले डॉक्टरों के क्लीनिक सील करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव वालों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने सिर्फ इसलिए विरोध किया क्योंकि उन्हें इलाज की जरूरत होने पर यही क्लीनिक मददगार होते हैं। ग्रामीणों को शांत कराने के बाद एसीएमओ डॉ. डीके प्रेमी की अगुवाई में टीम ने तीन गांवों में तीन क्लीनिक और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर सील किया है। स्वास्थ्य विभाग सभी अपंजीकृत डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर की संस्तुति कर रहा है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. डीके प्रेमी, एमआईसी बिलारी डॉ. संदीप गुप्ता, स्टेनो अश्वनी और एक होमगार्ड गांव स्योडारा पहुंचे थे। यहां बंगाली क्लीनिक पर सहदेव मंडल लोगों का इलाज करता मिला। अहम यह है कि 27 अगस्त की छापेमारी में बंगाली क्लीनिक को सील किया जा चुका था। शुक्रवार को बंगाली क्लीनिक बगल की दुकान में खुला हुआ मिला। यहां सील करने की कार्रवाई के दौरान ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उनका विरोध था कि स्वास्थ्य विभाग अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करता है, लेकिन गांव के लोगों के लिए चिकित्सा का विकल्प भी तो दें।
विज्ञापन

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव इमरतपुर पहुंची। यहां वीरेंद्र की क्लीनिक सील की। गांव पेगारफातपुर में सत्येंद्र की क्लीनिक को सील किया गया। बिलारी में एक अल्ट्रांसाउंड सेंटर बिना चिकित्सक चलता हुआ मिला। उसको भी सील किया गया है। बंगाली क्लीनिक चलाने वाले सहदेव मंडल पर पहले ही एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। अब धोखाधड़ी की धारा तरमीम करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed