फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cleanliness is the first step towards better health: Dr. Vimita

बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता पहली सीढ़ी : डॉ. विमिता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness is the first step towards better health: Dr. Vimita
मुरादाबाद। मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। व्यक्तिगत स्वच्छता है जरूरी विषय पर हुए कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विमिता अग्रवाल ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में बताया। बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता पहली सीढ़ी है उन्होंने कहा कि शिक्षिकाओं को अपनी सहेली बनाना चाहिए, ताकि वह छात्राओं से समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने में मदद करेंगी। इस दौरान प्रधानाचार्य सुनीता डी. सिंह ने छात्राओं को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

डॉ. विमिता अग्रवाल ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में स्वच्छता को महत्व दिया जाना चाहिए। शरीर को स्वच्छ रखना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं और उसके समाधान की जानकारी दी। छात्राओं को जंक फूड से दूर रहने, दिनभर में ढाई से तीन लीटर पानी पीने, हरी सब्जी और स्वास्थ्यवर्द्धक खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी। छात्राओं के मन की जिज्ञासाओं को भी शांत किया। इस दौरान वैकी मैसी, अरुणा लाल, मोनंज्जा, आर सिंह, कविता रस्तोगी आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। छात्रा जोया परवीन ने भी डॉ. विमिता अग्रवाल से सवाल पूछे।
विज्ञापन

यह करें...
- बालों को दो से तीन दिन में साफ करना आवश्यक है। तैलीय बाल होने से डेंड्रफ की आशंका रहती है।
चेहरे को दिन में दो बार जरूर साफ करें। नहीं तो पिंपल्स हो जाती हैं।
- प्रतिदिन दो बार ब्रश करना चाहिए। नमक के पानी के गरारे भी करें।
खाना खाने से पहले और बाद में हाथों को आवश्यक रूप से साफ करें।
गंदे शौचालयों और गंदे कपड़ों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
सवाल:- बहुत सी किशोरियों में पीरियड मिस होने की समस्या क्यों होती है? हर्षिता सागर, छात्रा।
जवाब:- हार्मोंस की गड़बड़ी की वजह से यह समस्या होती है। किशोरियों को प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए।
सवाल :- समाज में पीरियड्स के समय नहीं नहाने की भ्रांति है। इससे संक्रमण का कितना खतरा होता है? आयशा नाज, छात्रा।
जवाब :- यह संक्रमण की सबसे बड़ी वजह होती है। इसलिए प्रतिदिन नहाना जरूरी है। इस तरह की भ्रांतियों को दूर करने में छात्राएं मदद कर सकती हैं।
सवाल :- 13 से 15 वर्ष की किशोरियों में चिड़चिड़ापन क्यों ज्यादा होता है। जैनब नूर, छात्रा।
जवाब :- हार्मोंस बदलाव के समय यदि खाने-पीने और अच्छी दिनचर्या का ध्यान नहीं रखा जाए ,तो चिड़चिड़ापन होना स्वाभाविक है।
सवाल :- बहुत सी किशोरियों को कमर दर्द की समस्या क्यों रहती है? संध्या, छात्रा।
जवाब :- 12 से 15 वर्ष की उम्र में शारीरिक विकास होता है। हड्डियां भी बढ़ती हैं। आयरन और कैल्शियम की कमी की वजह से यह समस्या हो सकती है।
सवाल :- किशोरियों को कमजोरी और चक्कर आने की समस्या क्यों होती है? आरती चौहान, छात्रा।
जवाब :- हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से कमजोरी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। इसलिए किशोरियों को हीमोग्लोबिन की जांच करवानी चाहिए।
सवाल :- ईचिंग की समस्या क्यों होती है? आंचल, छात्रा।
जवाब :- संक्रमण की वजह से यह समस्या होती है। चिकित्सक को दिखाने के बाद एंटी फंगल की दवा ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed