फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Class 10 student dies of fever

Moradabad News: सेंटमैरी स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा की बुखार से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Class 10 student dies of fever
उझारी। गजरौला के सेंटमैरी स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा की बुखार से मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

कस्बा उझारी के मोहल्ला कुरेशिया निवासी मशहूर कुरैशी की बेटी नौशीन फातिमा (15) गजरौला के सेंट मैरी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले नौशीन फातिमा को बुखार आया था। परिजन निजी चिकित्सक के यहां उसका उपचार करा रहे थे। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे दिल्ली ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा था, लेकिन लगातार उपचार के बावजूद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार दोपहर को उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। छात्र बहनों में बड़ी थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि बुखार से छात्र की मौत की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed