फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   clash between two groups in Amroha, stone pelting miscreants also attacked on police

यूपी: अमरोहा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव भी हुआ, उपद्रवियों ने पुलिस पर भी किया हमला

Fri, 03 Sep 2021 02:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 03 Sep 2021 02:09 PM IST
सार

अमरोहा जिले में दो गुटों में मामूली कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। दोनों गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव भी हुआ,। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पर भी उपद्रवियों ने हमला किया। 
 

विज्ञापन
clash between two groups in Amroha, stone pelting miscreants also attacked on police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में खेत में कूड़ा डालने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और एक-दूसरे पर पथराव किया। बवाल में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी उपद्रवियों ने लाठी-डंडे और ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बमुश्किल बिगड़ते हालात संभाले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की तरफ से महिलाओं सहित 13 लोग नामजद व अन्य कई अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।  
विज्ञापन


यह घटना गुरुवार की रात अमरोहा देहात थाना इलाके के मोहल्ला अहमदगढ़ शिवनगर में हुई। यहां पर किशनपाल और किशनलाल के परिवार रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच खेत में कूड़ा डालने को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल में महिलाओं सहित दस लोग लहूलुहान हो गए। बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवियों ने पुलिस पर ही ईट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बगैर सूचना दिए आने का हवाला देते हुए गाली गलौज की। 
 

हमले में कई पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। मामला बढ़ता देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से बिगड़ते हालात संभाले। पुलिस ने बवाल में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

सीओ सिटी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि घटना में बंबूगढ़ चौकी प्रभारी रामपाल गुप्ता की तहरीर पर किशनपाल, बंटी, पूनम, नन्हे, रोहित, माया, किशन लाल, महेंद्र, शीशपाल, लीला देवी, कुसुम, मिथलेश, कोमल सैनी को नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ पुलिस पर हमला, सरकारी काम में बाधा डालने सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

इन धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर
सीओ सिटी के मुताबिक, बवाल में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 332, 336, 353 और आपराधिक कानून अधिनियम 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 

बवाल में यह लोग हुए घायल
देहात थाना इलाके के मोहल्ला अहमदगढ़ शिव नगर में हुए खूनी संघर्ष में महेंद्र सिंह, शीशपाल, लीला, कुसुम, माया देवी, मिथिलेश, नन्हे, किशनपाल, बंटी, पूनम घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed