फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   city mla will help the people of mainather

लोगों की मदद को आगे आए नगर विधायक बोले, निधि से जमा होगी एस्टीमेट की रकम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
city mla will help the people of mainather
मुरादाबाद। गांगन मैनाठेर वाली पुलिया के 14 गरीब परिवारों को भाजपा के नगर विधायक रितेश गुप्ता ने उम्मीद की मशाल दिखाई है। उन्होंने विधायक निधि से विद्युत निगम के इस्टीमेट की रकम जमा कराने का आश्वासन दिया है। विधायक 11 जून को लोगों से मिलकर उनकी समस्या का निदान कराएंगे। प्रभावित परिवारों ने विधायक का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

गांगन मैनाठेर वाली पुलिया के पास रहने वाले 14 गरीब परिवार कई वर्ष से बिना बिजली के ही जीवन गुजारने को मजबूर हैं। विद्युत निगम ने इन घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए पोल लगाने और तार दौड़ाने के लिए 2.11 लाख रुपये का इस्टीमेट तैयार किया है। यह गरीब परिवार इतनी रकम इकट्ठा नहीं कर पा रहे हैं इसलिए बिजली जैसी आधारभूत सुविधा से महरूम हैं। इन परिवारों की समस्या अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर निगम की ओर से पोल लगवाने का प्रस्ताव दिया था लेकिन विद्युत निगम के अधिकारियों ने नियम विरुद्ध बता कर उसे खारिज कर दिया था। बुधवार को सर्किट हाउस में होने वाली दिशा की बैठक में भी गरीब लोगों को विद्युत कनेक्शन दिलाने मुद्दा नहीं उठा। जबकि इन परिवारों के लोग भीषण गर्मी मे सर्किट हाउस के बाहर करीब पांच घंटे तक खड़े रहे। इन परिवारों की समस्या भाजपा के नगर विधायक रितेश गुप्ता तक पहुंची तो उन्होंने अपनी विधायक निधि के जरिए इस्टीमेट की रकम चुकाकर पीड़ित परिवारों तक बिजली पहुंचवाने का संकल्प जताया। वह 11 जून को इन परिवारों से मिलकर उनके घरों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed