फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ciber crime

बेटी की शादी के लिए रखी रकम उड़ाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
ciber crime
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला के बैंकखाते से 1.59 लाख रुपये निकाल लिए गए। यह रकम महिला ने अपनी बेटी की शादी के लिए बैंक में जमा कराए थे। रकम एटीएम का क्लोन तैयार कर निकाली गई है। महिला ने एसएसपी से शिकायत की। जिसके बाद सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मझोला के गायत्रीनगर मोहल्ले में रहने वाली मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति घरों में पीओपी का काम करते हैं। मुन्नी देवी का बैंकखाता सिविल लाइन स्थित सिंडिकेट बैंक की शाखा में है। उन्होंने बेटी की शादी के लिए 1.59 लाख रुपये बैंकखाते में जमा किए थे। लेकिन किसी व्यक्ति द्वारा महिला के खाते से यह रकम जनवरी माह में निकाल ली गई है। इसकी जानकारी महिला को कई दिन बाद हुई। बैंक से जानकारी करने पर पता चला कि रकम प्रकाश नगर स्थित एटीएम, पीएसी स्थित एटीएम बूथ और दिल्ली, गाजियाबाद स्थित एटीएम बूथ से करीब आठ बार में निकाली गई है। जबकि उनका एटीएम कार्ड घर पर ही है और न ही उन्होंने किसी को एटीएम कार्ड के बारे में जानकारी दी है। आरोप है कि रकम को एटीएम का क्लोन तैयार कर अंजाम दिया गया है। महिला ने एसएसपी से शिकायत कर एटीएम बूथ से रकम निकालने वाले व्यक्ति की फोटो निकलवाकर जल्द ही उसको गिरफ्तार करने की मांग की। जिसके बाद जांच साइबर सेल को भेज दी गई थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मुन्नी देवी ने बताया कि उन्होंने दोबारा एसएसपी अमित पाठक से शिकायत की। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed