{"_id":"586abe3b4f1c1bc652158eed","slug":"chinese-egg-harmful-for-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू! सेहत के लिए चाइनीज अंडा हानिकारक है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू! सेहत के लिए चाइनीज अंडा हानिकारक है
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 03 Jan 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
अंडा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमिकल से बने चाइनीज अंडों की तलाश में सोमवार को खाद्य विभाग की टीमों ने शहर में अंडा स्टोरों पर छापामारी की। देश के कई हिस्सों में हानिकारक केमिकल से बने चाइनीज अंडे पकड़े जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। खाद्य विभाग की टीमों ने शहर में दो एग स्टोर से अंडों के सैंपल लेकर जांच के लिए मथुरा लैब में भेजे हैं।
देश में कई स्थानों पर केमिकल से बने अंडे पकड़े जाने के बाद गृह मंत्रालय की ओर से इस बाबत एडवाइजरी जारी की गई थी। जिसके बाद सोमवार को चीफ फूड सेफ्टी आफिसर सुनील कुमार के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने छापामारी की। टीम ने स्टेशन रोड पर कपूर कंपनी के बाद अनवर सलीम के अनवर अंडा स्टोर पर छापा मारकर अंडों का सैंपल लिया।
इसके बाद टीम ने कपूर कंपनी के पास ही जसप्रीत सिंह के प्रिंस एग स्टोर पर छापा मारकर अंडों का सैंपल लिया। चीफ फूड सेफ्टी आफिसर ने बताया कि अंडों को जांच के लिए मथुरा लैब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि अंडे असली हैं या फिर केमिकल से बने हैं। फिलहाल प्राथमिक छानबीन में शक के दायरे में आने पर ये सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।