फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   child and her mother died inopration

मिलक में नर्सिंग होम पर प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
child and her mother died inopration
मिलक (रामपुर)। नर्सिंग होम पर प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। तीमरादारों ने हंगामा किया। पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भोजीपुरा गांव निवासी प्रदीप ने अपनी पत्नी रजनी को प्रसव पीड़ा हुई। तब परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा पर आशा के साथ प्रसूता को शुक्रवार को लेकर आए थे जहां पर प्रसूता को डाक्टर ने रामपुर रेफर कर दिया। रेफर प्रसूता को आशा गंगा देई के कहने पर परिजन नवदिया स्थित प्रकाश नर्सिंग होम पर ले आए। जहां पर रजनी को बकौल परिजन 35 हजार रुपये में आपेशन करना तय हुआ। प्रसूता को भर्ती के लिए 18 हजार की रकम जमा कराई। पति प्रदीप कुमार का आरोप है कि डाक्टर ने आपरेशन रूम में किसी को नहीं जाने दिया। इस बीच ज्यादा देर होने पर पता किया तब डाक्टर ने प्रसूता की हालत बिगड़ना बताई। इस पर रजनी को देखा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रसूता की मौत पर परिवार वाले पहुंच गए और डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जच्चा और बच्चा की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। हंगामा और जच्चा-बच्चा की मौत पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार फोर्स समेत पहुंच गए। प्रसूता के शव को नर्सिंग होम से पुलिस ने कब्जे में लिया है। महिला के पति प्रदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने नर्सिंग होम के स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिसमें आरोप है कि नर्सिंग होम फर्जी तरीके से चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। आरोप है कि वहीं दूसरी ओर जच्चा-बच्चा का मौत पर एसीएमओ डा. राजेश कुमार पहुंच गए। उन्होंने जांच की। उनका कहना है कि यहां पर नर्सिंग होम का पंजीकरण डा. नजरूल इस्लाम के नाम से है। संबधित डाक्टर समेत कोई नहीं रहता है तथा वह सर्जन नहीं हैं जबकि यहां पर प्रसूता और रसोली के आपरेशन धड़ल्ले से हो रहे हैं। छह मरीजों को जिला अस्पताल शिफ्ट किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed