फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chief Minister Yogi Adityanath says Now there are no riots in the state

सीएम योगी बोले: सपा शासन में इत्र वाले मित्र के घर जाता था विकास का पैसा, अब उसी पैसे से बन रहे गरीबों के मकान

Tue, 08 Feb 2022 06:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Feb 2022 06:05 PM IST
सार

अमरोहा जनपद की नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में व्यापारी प्रदेश से पलायन कर गए थे। लेकिन पांच साल के भाजपा सुशासन में पलायन कर गए व्यापारी वापस लौटे हैं। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath says Now there are no riots in the state
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सरकार में विकास का पैसा इत्र वाले मित्र के घर जाता था। घरों से नोटों की गड्डियां निकलती हैं। भाजपा सरकार में उसी पैसे को निकलकर गरीबों के मकान बना रही है। अब प्रदेश में दंगे नहीं होते हैं, विकास होता है। सपा सरकार में अराजकता, गुंडागर्दी, दंगे, बेटियों के साथ छेड़खानी होती थी। कर्फ्यू के कारण अराजकता फैलती थी।
विज्ञापन


इस दौरान वह अमरोहा जनपद की नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में व्यापारी प्रदेश से पलायन कर गए थे। लेकिन पांच साल के भाजपा सुशासन में पलायन कर गए व्यापारी वापस लौटे हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश आज देश-दुनिया के निवेश का गंतव्य बना हुआ है। व्यापारी उद्योग स्थापित कर रहे हैं। भाजपा सरकार में प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता है, दंगे नहीं होते, यह कौतूहल बना हुआ है। प्रदेश में शानदार कांवड़ यात्रा निकलती हैं। कहा कि 2022 के चुनाव पर देश-दुनिया की निगाहें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वोट तकदीर बदल सकता है। चेतन चौहान को याद करते हुए कहा कि नौगांवा सादात की जनता ने उन्हें विधायक चुना तो क्षेत्र में विकास हुआ। लेकिन कोरोना के कारण वह हमारे बीच नहीं रहे। बाद में जनता ने उनकी पत्नी संगीता चौहान को विधायक बनाया। 


अब युवा प्रत्याशी के रूप में देवेंद्र नागपाल को भेजा है, ये नया चेहरा नहीं हैं। ये विधायक और सांसद रह चुके हैं। 2017 के चुनाव में जिले की तीन सीटें भाजपा ने जीती थीं। लेकिन इस बार चारों सीटों पर भाजपा को जिताइये।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed