फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   chhedchhd

छात्रा बनी मर्दानी, छेड़खानी के आरोपी को सरेराह पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
chhedchhd
chhedchhd
मुरादाबाद। सिविल लाइन के लोकोशेड पुल के पास सोमवार दोपहर छात्रा से सरेराह छेड़खानी की गई। विरोध करने पर उसके कपडे़ फाड़ दिए गए। मोहल्ले वालों ने छात्रा को पहनने के लिए कपडे़ दिए और राहगीरों की मदद से आरोपी को पकड़ा। जिसके बाद छात्रा ने आरोपी को पकड़कर सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान भीड़ एकजुट हो गई। आरोपी की पिटाई कर उसे सिविल लाइन पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

छात्रा थानाक्षेत्र की ही रहने वाली है। उसने बताया कि चंद्रनगर रेलवे हरथला कालोनी के पास वह कोचिंग पढ़ने के लिए आती है। कोचिंग आने के दौरान सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे उसे रास्ते में एक युवक मिला और पीछा करने लगा। कुछ दूर चलने के बाद उसने एक बैंक्वेट हॉल का पता पूछने के बहाने छात्रा को रोका और छेड़खानी करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर छात्रा के कपड़े फाड़ दिए। छात्रा ने शोर मचाया तो राहगीर एकजुट हो गए, जिन्हें देख आरोपी वहां से भागने लगा। लोको शेड़ पुल के पास से गुजर रहे दो पार्षदों ने आरोपी को भागता हुआ देखा तो उसे पकड़ लिया। उधर, छात्रा को मोहल्ले के लोगों ने दूसरे कपडे़ दिए। जिसे पहनने के बाद वह आरोपी को तलाशते हुए लोकोशेड पुल पर पहुंची। यहां आरोपी को देख छात्रा ने उसे पीटना शुरू कर दिया। छात्रा ने आरोपी की जमकर पिटाई की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भी आरोपी को पीटा। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी समीर निवासी तहसील स्कूल थाना नागफनी है। वह एक फर्म में नौकरी करता है। छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed