फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cheater arrested

धोखाधड़ी कर ठेकेदार के खाते से रकम निकालने का आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
cheater arrested
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के अगवानपुर में धोखाधड़ी कर ठेकेदार के खाते से रकम निकालने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में नगर पंचायत अगवानपुर का बेटा इमरान मिल्की भी आरोपी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि 25 नवंबर 2021 को अगवानपुर निवासी मोहम्मद मुस्तकीम ने केस दर्ज कराया था। मुस्तकीम ने बताया था कि वह नगर पंचायत अगवानपुर में ठेकेदार हैं। उन्होंने अपनी फर्म महालक्ष्मी ट्रेडर्स नाम से केनरा बैंक की शाखा में खाता खुलवाया था। आरोप है कि नगर पंचायत अगवानपुर की अध्यक्ष के बेटे इमरान मिल्की और उसके साथियों ने मुस्तकीम की फर्म का टेंडर समाप्त करना दर्शाकर महालक्ष्मी नाम से एक अन्य खाता खोल लिया था। पुलिस ने इस मामले की जांच की, तो सामने आया कि अगवानपुर के मोहल्ला ततारपुर निवासी मोहम्मद अरशद की भूमिका सामने आया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत आरोपी से की और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी आरोपी मोहम्मद अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने केस में जान से मारने की धमकी देने और साजिश रचने की धारा बढ़ाई हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed