फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chargesheet filed against accused in Vedic kidnapping case

Moradabad News: वैदिक अपहरण कांड के आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against accused in Vedic kidnapping case
मुरादाबाद। शहर के चर्चित वैदिक गुप्ता अपहरण कांड में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। जिसमें दावा गया है कि आरोपियों ने 40 लाख की फिरौती के लिए साजिश रचकर अपहरण किया था।
विज्ञापन

मझोला के बुद्धि विहार सेक्टर 9बी निवासी निजी टेलीफोन कंपनी के टेक्निशियन नवनीत गुप्ता के दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बेटे वैदिक (7) को पांच अगस्त की शाम अगवा कर लिया गया था। इसके बाद उसके पिता को कॉल कर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने नवनीत के पड़ोसी अंकुश शर्मा और उसके साथी सिविल लाइंस के नवीन नगर निवासी शशांक मेहता उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर वैदिक को सकुशल बरामद किया था। इसके बाद दोनों आरोपी जेल भेज दिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट से रिमांड लेकर पूछताछ की थी। इन से पूछताछ में पता चला कि इस अपहरण की साजिश में सिविल लाइंस के आशियाना कॉलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर कैलाश कश्यप भी शामिल था। इसके बाद पुलिस ने ऑटो चालक कैलाश कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में विवेचना करने के बाद शुक्रवार को तीनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जिसमें बताया गया कि तीनों ने साजिश करने के बाद अपहरण किया था। इसके बाद उसके पिता से 40 लाख रुपये की फिरौती वसूल की योजना था। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि चाजशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन


आरोपियों की आवाज के सैंपल भेजे गए हैं लैब
पुलिस ने कोर्ट से अनुमति लेने के बाद तीनों आरोपियों की आवाज के सैंपल लिए गए हैं। आरोपियों ने नवनीत के मोबाइल पर कॉल कर फिरौती मांगी थी। उसमें आरोपियों की कॉल रिकार्ड हो गई थी। दोनों की आवाज के मिलान के लिए सैंपल लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिलारी में मुठभेड़ में पकड़े थे शशांक और अंकुश
बुद्धि विहार से घर के पास ही पड़ोसी अंकुश अपनी कार से मोहल्ले में साइकिल चला रहे वैदिक को कार से अगवाकर फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही थी। 12 घंटे बाद ही पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ में आरोपी अंकुश शर्मा और शशांक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article