{"_id":"5fa85ae58ebc3e9b9b45565a","slug":"chain-robbed-from-bjp-leader-city-news-mbd368890715","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के गले से चेन लूट बाइक सवार बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता गिरीश वर्मा से चेन स्नेचिंग के बाद पूछताछ करते एसपी सिटी।
- फोटो : CITY
Link Copied
मुरादाबाद। शाम को टहलने निकले भाजपा नेता गिरीश वर्मा की एक रेस्टोरेंट निकट बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन लूट ली। पीछा करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी व मझोला थाने की पुलिस ने भी घटनास्थल पहुंच कर जानकारी जुटाई। भाजपा नेता ने मझोला थाने में तहरीर दी है। सरे शाम हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
महानगर भाजपा कमेटी के पूर्व महामंत्री एवं अधिवक्ता गिरीश वर्मा मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार सेक्टर 2 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना की तरह सायं को टहलने गए थे। लौटते समय करीब पांच बजे के आसपास क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट के निकट पीछे से काले रंग की अपाचे सवार एक युवक उनके करीब पहुंचा और तेजी से झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट कर भागने लगा। अधिवक्ता फुर्ती दिखाते हुए बाइक के करीब तक पहुंच गए, लेकिन बाइक सवार गोली मारने की धमकी देने लगा। इसी बीच पीछे से एक अन्य बाइक पर दो और युवक आते दिखाई दिए। इस पर उन्होंने उन्हें लुटेरों का साथी समझ कर बाइक का पीछा करना बंद कर दिया। अधिवक्ता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। भाजपा नेता से चेन लूटने की घटना की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद के साथ सीओ सिटी व एसएचओ मझोला कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित से घटना की जानकारी ली और आसपास चेकिंग भी करवाई। लेकिन देर सायं तक लुटेरे का कोई सुराग नहीं लग सका था। एसएचओ मझोला का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।