CBSE Result 2025: मुरादाबाद मंडल की बेटियों ने रचा कीर्तिमान, माता-पिता और शिक्षकों की खुशी की लहर
सीबीएसई बोर्ड ने दसवीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया है। छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइट जैसे cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
विस्तार
सीबीएसई बोर्ड के कक्षा दसवीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम आया तो मुरादाबाद मंडल के छात्र-छात्राएं अपना-अपना परिणाम देखने लगे। परीक्षा परिणाम देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। मंडल की बेटियों ने अपने फिर से कीर्तिमान गढ़ा। इससे माता-पिता और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
उन्होंने मिठाई खिलाकर बेटियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। परीक्षा परिणाम में मुरादाबाद के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। पीएमएस स्कूल के अक्षत अग्रवाल ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा क्रिप्टन और गांधी नगर पब्लिक स्कूल का रिजल्ट 98 फीसदी रहा।
आर्यंस इंटरनेशनल की छात्रा हिमानी गुप्ता ने 97.4% अंक प्राप्त किए। सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल के अथर्व पुगला और शिरडी साईं पब्लिक स्कूल के छात्र ने 97.2% अंक हासिल किए। कांठ रोड स्थित एसएस चिल्ड्रन स्कूल की इशिता चौधरी को 97% अंक मिले।
गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल की सीया सिंह ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूलों में छात्रों को सम्मानित किया गया और मिठाई बांटी गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के मेहनत और लगन की सराहना की।
इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित होते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। चंदौसी के एएम वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के इंटर के छात्र अनिकेत मंगल ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर में प्रथम स्थान हासिल किया और स्कूल का नाम रोशन किया। इसी स्कूल की छात्रा तारुषी अग्रवाल ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
रिजल्ट घोषित होते ही कई छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे, जहां प्रधानाचार्य ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं हाईस्कूल का रिजल्ट जानने के लिए स्कूल स्टाफ इंटरनेट पर सर्च करने में व्यस्त नजर आया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.