फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   caught fire in truck from crackers

आतिशबाजी की चिंगारी से गत्ते से लदे ट्रक में लगी आग, दो घंटे लगा जाम जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
caught fire in truck from crackers
मुरादाबाद। शादी की खुशियों में जलाई जा रही आतिशबाजी से उठी चिंगारियों से बुधवार रात एक गत्ता भरे ट्रक में आग लग गई। चालक को इसकी जानकारी अगवानपुर ओवर ब्रिज पर तब हुई जब ट्रक में रखे सामान से लपटें उठने लगीं। चालक जान बचाने के लिए ट्रक ओवर ब्रिज पर ही ट्रक खड़ा भाग निकला। दमकल टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक यातायात भी बाधित रहा।
विज्ञापन

पाकबड़ा थानाक्षेत्र के रतनपुर कला निवासी हफीजुर्रहमान का गत्ते का कारोबार है। वह अगवानपुर स्थित पेपर मिल में गत्ता सप्लाई करते हैं। बुधवार रात चालक अहसान गत्ते से भरा ट्रक लेकर पेपर मिल जा रहा था। इस दौरान अगवानपुर क्रासिंग पुल पर पीछे से एक कार सवार ने ट्रक में आग लगने की सूचना दी। चालक पुल पर ही ट्रक रोक कर नीचे उतर गया। देखा गत्ते में आग लगी है। उसके हाथपांव फूल गए और डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। पुलिस और दमकल कर्मियों के पहुंचने तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। उसके पीछे चलने वाले दूसरे ट्रक के चालक बसीर ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित एक होटल में शादी का कार्यक्रम था। उस होटल में पटाखे जलाए जा रहे थे। एक उड़ते हुए पटाखे की चिंगारी आसमान से आकर गत्ते के ट्रक में गिर गई। उसी चिंगारी से आग सुलगती रही, पुल तक आते आते चिंगारी शोलों का रूप ले चुकी थी। इससे पूरा ट्रक जल गया। ट्रक में आग लगने की वजह से पुल के दोनों तरफ जाम लग गया। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। दमकल टीम ने आग को बुझाया। जिसके बाद ट्रक को क्रेन की मदद से पुल के नीचे लाया गया। जिसके बाद जाम खुला और दो घंटे के बाद आवागमन सुचारू हो सका। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात ट्रक में आग लग गई थी। दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए थे। आग बुझाने के बाद ट्रक को पुल से हटवाकर यातायात चालू करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed