फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   caught fire in e riskha during charginf

चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किट से ई-रिक्शों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
caught fire in e riskha during charginf
मुरादाबाद। थाना कटघर के करूला इलाके में मोहताज खाने के निकट के हाल में चार्जिंग के लिए खड़े रिक्शों में शनिवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसके चलते हाल के प्रथम तल पर रह रहे भवन स्वामी समेत उनके परिवार के पांच सदस्य ऊपर फंस गए। आग की तेज लपटे देख चीख पुकार मच गई। आस-पड़ोस के लोगों ने छतों के सहारे पहुंच कर उनके जीने के बंद दरवाजे को तोड़ कर फंसे सदस्यों को किसी तरह सीढ़ी आदि के जरिये बाहर निकाला। पीड़ित का आरोप है कि सूचना के करीब डेढ़ घंटा बाद दमकल दस्ते की टीम तथा आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। पीड़ित के अनुसार अग्निकांड में 38 रिक्शा जलकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

थाना कटघर क्षेत्र के करूला क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद रेहान अंसारी ने बताया कि वह ई-रिक्शा चार्जिंग का काम करते हैं। इसके लिए उन्होंने गली नं.-1 में मोहताज खाने के पास स्थित शहनवाज के दो मंजिला बड़े भवन के नीचे स्थित हाल को किराये पर लिया है। उसमें करीब 50 रिक्शों के खड़े होने व चार्जिंग की व्यवस्था है। हाल के ऊपर स्थित मकान में स्वयं मकान मालिक शहनवाज परिवार समेत रहते हैं। रेहान ने बताया कि रोज की तरह ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगे हुए थे। हाल में 50 रिक्शे थे। शनिवार रात करीब एक बजे अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। लपट और धुआं निकलता देख उसने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन इसी बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपट व धुएं के कारण भवन स्वामी शहनवाज, उनकी पत्नी व तीन बच्चे भी ऊपर मकान में घिर गए। उनके कमरों की लाइट की वायरिंग भी फुंक गई और धुएं के कारण पूरे कमरे में घुप अंधेरा छा गया। वह अपने मकान की छत तक पर नहीं जा पा रहे थे। चीख-पुकार सुन कर एकत्र लोगों ने पड़ोसियों की मदद से लोग शहनवाज की छत के जीने तक गए, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर लोगों ने जीने का दरवाजा तोड़ा और भीतर पहुंच उसमें फंसे सदस्यों को सीढ़ी के माध्यम से अपनी छतों के सहारे सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

रेहान ने बताया कि उसने तथा मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की तुरंत सूचना पुलिस व फायरब्रिगेड को दी, लेकिन सूचना के आधा घंटा बाद पुलिस पहुंची तथा डेढ़ घंटा बाद फायर ब्रिगेड की टीम। इस बीच मौके पर मौजूद क्षेत्र के लोग अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। बिजली घर का जब फोन नहीं उठा तो कुछ लोगों ने बिजली घर खुद पहुंच कर लाइन कटवाई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब तक आग से काफी कुछ नष्ट हो चुका था। रेहान ने बताया कि अग्निकांड में 38 रिक्शा जल कर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बमुश्किल 12 रिक्शों को ही सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

करूला में अग्निकांड की सूचना मिली थी। उसके कुछ देर बाद ही दमकल दस्ते की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई थी। रास्ते में जाने में थोड़ा समय लगता ही है। जिसके घर आग लगती है उसे एक-एक मिनट भारी लगता है। टीम ने वहां पहुंच कर काफी देर आग बुझाई है। इस लिए डेढ़ घंटे बाद टीम के पहुंचने की बात गलत है।

शत्रुघ्न, अग्निशमन अधिकारी
करूला क्षेत्र में ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान आग लगने की सूचना रात मिलने के बाद उधर की सप्लाई बंद कर दी गई थी। मौके के निरीक्षण से आग शार्टसर्किट से लगना पाई गई है। ई-रिक्शा चार्जिंग करने वाले व्यक्ति के बिजली कनेक्शन की भी जांच की गई है। जो सही पाया गया है।
विक्रम सिंह, उपखंड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed