फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   caught fire in car

कार में लगी भीषण आग, सीआरपीएफ जवान ने मां और पत्नी की जान बचाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
caught fire in car
मुरादाबाद। पीली कोठी के निकट शुक्रवार को एक सीआरपीएफ कर्मी की कार में आग लग गई। कार उस वक्त खड़ी थी, एसी भी चल रहा था। सीआरपीएफ कर्मी उस वक्त उतर कर एटीएम से रुपये निकालने गया था। अंदर सीआरपीएफ कर्मी की मां और पत्नी मौजूद थीं। कार में आग देख सीआरपीएफ कर्मी ने दौड़कर बमुश्किल मां और पत्नी को बाहर निकाला। मां और पत्नी के बाहर आते कार आग का गोला बन गई। अगर जरा सी भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो जाता। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन

छजलैट थानाक्षेत्र के अंयारी निवासी अंकुश कुमार सीआरपीएफ कर्मी हैं। वर्तमान में उसकी तैनाती श्रीनगर में चल रही है। कुछ दिन पहले ही वह अवकाश पर घर आए थे। शुक्रवार की दोपहर पत्नी सिंपल और मां राजेंद्री देवी को अपनी पेट्रोल चालित मारुति ए स्टार कार से लेकर मुरादाबाद आए थे। सिविल लाइंस क्षेत्र में पीली कोठी चौराहे के पास चड्ढा कोठी के सामने उन्होंने कार पार्क कर दी। वह उतरकर एटीएम से रुपये निकालने चले गए। जबकि उनकी मां और पत्नी कार में ही बैठी रहीं। कार में एसी चल रहा था। अभी वह एटीएम बूथ तक ही पहुुंचे ही थे, तभी कार के बोनट से आग की लपटें उठने लगीं। कार के अंदर एसी में बैठीं सास-बहू इससे अंजान थीं। अंकुश आग की लपटें देख कार की ओर दौड़ा और उसने आनन फानन में गेट खोलकर मां और पत्नी को बाहर निकाल लिया। मां और पत्नी के कार से निकलने के एक मिनट बाद ही कार धू धू कर जल उठी।
विज्ञापन

गेट खुलने या सास-बहू को बाहर निकालने में देर लगी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जवान ने मां और पत्नी को कार से दूर बैठा दिया और पुलिस व दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। कार में आग लगने से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना पर टीम मौके पर भेज दी गई थी। कार में आग क्यों लगी। इसकी जांच की जा रही है। उधर, यातायात पुलिस और सिविल लाइंस थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझने के बाद कार को हटवाने के बाद यातायात चालू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed