{"_id":"6228ff52e3781c7570308e10","slug":"case-will-be-filed-in-court-against-sonakchi-sinha-city-news-mbd4211300193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ दर्ज कराएंगे मानहानि का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ दर्ज कराएंगे मानहानि का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के मामले में नया मोड़ आ गया है। अभिनेत्री के खिलाफ पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने बताया कि वह सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।
अधिवक्ता पीके गोस्वामी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पांच मार्च 2022 को अमानत में ख्यानत और धोखाधड़ी के मामले में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार अभिषेक सिन्हा के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किए थे। प्रमोद शर्मा ने अभिनेत्री सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मामले में सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस करके वारंट जारी होने की बात को सिरे से खारिज करते हुए वादी प्रमोद शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी। बुधवार को वादी प्रमोद शर्मा के वकील पीके गोस्वामी ने अदालत से जारी वारंट को प्रेस के सामने रखा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा अदालत में दाखिल किया जाएगा।
मुरादाबाद जनपद के कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी निवासी इवेंट मैनेजर प्रमोद शर्मा ने 22 फरवरी 2019 को कटघर थाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, उनके सलाहकार अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, धूमिल ठक्कर, एडगर साकिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। प्रमोद ने बताया कि दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में सोनाक्षी सिन्हा को बुलाने के लिए अनुबंध किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम में आने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने 29 लाख 90 हजार रुपये और उनके सलाहकार ने सात लाख पचास हजार रुपये लिए थे। रकम लेने के बाद भी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं थीं।