{"_id":"6589e4a7823583ce8704f314","slug":"case-registered-in-the-death-of-a-three-year-old-child-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-310273-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: तीन साल के बच्चे की मौत में नौ के खिलाफ केस, पड़ोसी के शौचालय के टैंक में डूबने से चली गई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: तीन साल के बच्चे की मौत में नौ के खिलाफ केस, पड़ोसी के शौचालय के टैंक में डूबने से चली गई थी जान
Tue, 26 Dec 2023 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस का वाहन
- फोटो : सोशल मीडिया
कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी में तीन साल के बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने पड़ोसी और उसके परिवार के नौ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में केस दर्ज किया है। 10 अक्तूबर को पड़ोसी के मकान के शौचालय के टैंक में भरे पानी में डूबकर बच्चे की मौत हो गई थी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन
बदलेवपुरी निवासी राम किशोर ने बताया कि उसके पड़ोसी बबलू ने अपने मकान का निर्माण कराया है। बबलू ने शौचालय का टैंक बनवाकर उसमें पानी भर दिया था। जिसका ढक्कन नहीं लगाया था। 10 अक्तूबर को राम किशोर का बेटा कार्तिक घर से खेलने के लिए निकला था। काफी देर बाद भी बच्चा घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
तब उसने बच्चे की तलाश की। कार्तिक का शव बबलू के शौचालय के टैंक में पड़ा मिला था। इस मामले की शिकायत कटघर पुलिस से की गई लेकिन पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया। तब पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। राम किशोर का कहना है कि उसने बबलू और उसके परिवार से शिकायत की थी कि आप लोगों की लापरवाही के कारण उसके बेटे की मौत हुई है।
विज्ञापन
तब आरोपी बबलू और उसके परिवार के नौ लोगों ने राम किशोर के साथ गाली गलौज की और धमकी दी कि वह शौचालय का ढक्कन बंद नहीं करेंगे। आरोपियों ने धमकाया कि वह कहीं भी शिकायत कर दे लेकिन पुलिस हमारे के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं करेगी।
पुलिस ने इस मामले में बबलू, उसके भाई टिंकू, पिंटू और रामौतार, चंद्रपाल, निरंजन, चंद्रवती, गुडिया, नन्हीं के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और धमकी देने में केस दर्ज किया है।