फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered for firing on exporter's car

निर्यातक की गाड़ी पर फायरिंग में केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Case registered for firing on exporter's car
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में निर्यातक की गाड़ी पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि रंगदारी न देने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुुुताबिक, सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में मंडल आयुक्त आवास के पास रहने वालेनिर्यातक हितेश महाजन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि कांठ रोड पर प्रेम नगर में उनकी निर्यात फर्म है। नवंबर माह में उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें धमकी दी थी कि वह उनका काफी समय से पीछा कर रहा है। वह कब घर से फैक्टरी जाते हैं और फैक्टरी से कब घर लौटते हैं। उसे इसकी पूरी जानकारी है। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था, लेकिन बाद में युवक के परिवार वाले उसे मानसिक रूप से बीमार बताकर थाने से छुड़ा ले गए थे। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे कांठ रोड प्रेमनगर स्थित अपनी फर्म से निकल रहे थे। इसी इसी दौरान उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। थी। इसके बाद जब उसका पीछा किया तो कुछ ही दूरी पर खड़ी बाइक पर बैठकर वह फरार हो गया था। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed