{"_id":"659323f3bfa6b69f4a0670ea","slug":"case-registered-against-three-people-in-fraud-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-314568-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: धोखाधड़ी में तीन लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: धोखाधड़ी में तीन लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मझोला थाने में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ये कार्रवाई की है।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के सैफपुर चित्तू गांव निवासी मोहम्मद नईम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपना ट्रक बेचता चाहता था। नईम ने बताया कि गांव के ही वसीम और रामपुर के बिलासपुर के भट्टा मौला गांव निवासी राजेश कश्यप और रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी नावेद ने 14.75 लाख रुपये में ट्रक का सौदा कर लिया था।
आरोपियों ने एडवांस में 2.40 लाख रुपये दे दिए थे और बाकी रकम अगले दिन देने की बात कह चले गए थे। मोहम्मद नईम ने अगले दिन सुबह सात बजे वह ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक को देखने गया तो ट्रक वहां नहीं मिला। नईम ने तीनों के पास कॉल की लेकिन किसी ने भी कॉल रिसीव नहीं की। पीड़ित ने ट्रक में जीपीएस लगा रखा था। जिसकी मदद से पता चला कि ट्रक हापुड़ में है। नईम ने वहां जाकर देखा तो ट्रक कट चुका था। नईम ने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नईम ने बताया कि तीनों आरोपियों ने साजिश के तहत उसके साथ ट्रक का सौदा किया था और फिर धोखाधड़ी कर ट्रक चोरी कर ले गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।