फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against three accused for stealing electrical equipment from a warehouse.

Moradabad News: गोदाम से इलेक्ट्रिक उपकरण चुराने के आरोप में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three accused for stealing electrical equipment from a warehouse.
ठाकुरद्वारा। नगर के इलेक्ट्रिक उपकरण विक्रेता के गोदाम से लाखों की चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के मोहल्ला आर्य नगर वार्ड नौ निवासी व्यापारी ब्रह्मप्रकाश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका इलेक्ट्रिक सामान का गोदाम नगर के रामलीला मैदान के पास है। पीड़ित के अनुसार गोदाम से सामान की सप्लाई होती है। आरोप है कि उसकी दुकान पर कई वर्षों से काम करने वाले मोहल्ला मनिहारान निवासी सुहैल, रामूवाला शेखू निवासी अंकित कुमार व नगर से काशीपुर चुंगी फरीदनगर मार्ग निवासी राजीव कुमार ने गोदाम में वर्ष 2025 से चोरी कर रहे थे। वह सामान मंगवाने के दौरान चोरी करते थे। व्यापार में घाटा होने पर पीड़ित को तीनों नौकरों पर शक हुआ। पीड़ित के अनुसार 10 जून को तीनों बिना उसकी जानकारी के गोदाम खोलकर सामान चोरी कर ले जा रहे थे। तभी उसका पुत्र वहां पर पहुंच गया। उसने सामान ले जा रहे नौकरों को टोका तो वह सामान छोड़कर भाग गए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि आरोपी तीनों नौकरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed