फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against eight including District Panchayat member

Moradabad News: जिला पंचायत सदस्य समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Case registered against eight including District Panchayat member
मुरादाबाद। कटघर थाने में देवापुर निवासी जिल पंचायत सदस्य जय प्रकाश उर्फ जगत सिंह सैनी समेत छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर की ग्राम प्रधान के पिता मोहम्मद यामीन ने कोर्ट की मदद लेते हुए केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि
13 जनवरी को उनकी ग्राम पंचायत के इमलाक देवापुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्रधान का पिता होने के नाते वह अध्यक्षता कर रहे थे। आरोप लगाया कि इसी समय जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश सैनी और जगत सिंह पहुंच गए। इसी बात को लेकर उसने अपने समर्थकों के साथ मिलकर कार्यक्रम के दौरान मारपीट की और अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग भी की। एक गोली विकसित भारत यात्रा के प्रचार वाहन से टकरा कर वहां गाड़ी लेकर आए श्रीपाल को भी लगी। आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग निकले। कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह कि कोर्ट के आदेश पर जयप्रकाश उर्फ जगत सिंह सैनी, उनके भाई राम सिंह, करन सिंह, रामसिंह के बेटे निखिल, आनंद व हरिओम समेत छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा, धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed