फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case of rioting registered against 24 people.

Moradabad News: 24 लोगों खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज

Thu, 23 Jul 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 23 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Case of rioting registered against 24 people.
सिरसवां दोराहा। ट्रैक्टर ट्राली–थार कार टकराने के बाद हुई मारपीट में तीन लोग घायल। दो दर्जन से अधिक लोग खिलाफ मारपीट एवं बलवे की रिपोर्ट दर्ज।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अटरिया निवासी पाहिया ने प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को बताया मंगलवार की शाम को मेरा भाई युसूफ ट्रैक्टर–ट्राली में पुआल लादकर राणा शुगर मिल बेलवाड़ा को आ रहा था। ट्रैक्टर–ट्राली रोड से चीनी मिल के मेन गेट की तरफ मुड़ रही थी इसी बीच सिरसवां दोराहे की ओर से आ रही थार कार में रगड़ लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने नुकसान की भरपाई कराने का आश्वासन दिया, परंतु कार चालक मोहम्मद आसिफ शोर मचाने लगा। कार चालक मोहम्मद आसिफ ने फोन कर आरिफ, आदिल, शब्बू, मुनाजिर, शाहिद, शाकिर, दानिश, सलीम मुकीम, मोनिस, अजीम तथा 15–20 लोगों को बुला लिया इन लोगों ने मिल कर्मचारी सुखविंदर सिंह निवासी ग्राम शिवलालपुर, काशीपुर, युसूफ निवासी ग्राम अटरिया, भोजपुर, दिग्विजय सिंह निवासी ग्राम खेरखाता, थाना भगतपुर एवं फुरकान निवासी ग्राम कोरबाकू, भोजपुर को लाठी डंडों से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ मारपीट एवं बलवे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed